दिल्ली में मॉडल की हत्या के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पांव में 3 गोलियां मारकर किया गिरफ्तार
mahendra india news, new delhi
देश की बड़ी खबरों में राजधानी दिल्ली से हैं। जहां पर 21 वर्ष की मॉडल मुस्कान की हत्या के आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान को वीरवार रात्रि गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप के मुताबिक इमरान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा मुस्कान की घर में घुसकर हत्या की।
दिल्ली पुलिस के अनुसार इमरान की गिरफ्तारी के दौरान वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ उसकी मुठभेड़ हुई। इमरान ने टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। इनमें से गोलियां उसके पैर में लगीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इमरान 26 वर्ष का है और पहले जिम ट्रेनर के तौर पर कार्य करता था। बुधवार शाम मुस्कान घर में अकेली थी। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। तब इमरान उसके घर पहुंचा था।
इसके बाद बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने मुस्कान पर चाकू से कई वार किए और वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में मुस्कान को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
