पुलिस ने अपहरण किया हुआ बच्चा ढूंढ निकाला, मामले में अहम सुराग, आरोपियों का पता चला
हरियाणा प्रदेश के रोहतक में पुलिस ने अपहरण किए हुए 8 वर्ष के मासूम को ढूंढ निकाला है। इस बच्चों को पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीमों ने तलाश शुरू कभ्ी इसके बाद बच्चे को देर रात रोहतक से ढूंढ निकाला। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीबन साढ़े 10 बजे गांव बरानी चौक के पास से बीडीएम नर्सिंग संस्थान के मालिक के बेटे का अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर लिया था।
स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी लगाकर सर्च अभियान शुरू किया और जांच शुरू की। देर रात्रि बच्चा रोहतक में मिला। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है और मेडिकल जांच के बाद स्वजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले में अहम सुराग मिले हैं और आरोपियों की पहचान कर ली गई है, इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। बच्चे का अपहरण क्यों किया गया, इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है।
