home page

नाथूसरी चौपटा में एसआईआर फार्म भरवाने गये बीएलओ से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 | 
Police have arrested the accused who assaulted a BLO who had gone to Nathusari Chopta to get SIR forms filled out

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा में भट्ट रोड पर एसआईआर फार्म भरने गये बीएलओ के कपड़े फाडऩे व उसके साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नाथूसरी चौपटा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं नाथूसरी चौपटा पुलिस ने आरोपी धर्मवीर सिंह मोठिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी। वहीं बीएलओ हरपाल सिंह से मारपीट मामले को लेकर बीएलओ ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। 

गौरतलब है कि शुक्रवार को बीएलओ हरपाल सिंह के साथ धर्मवीर सिंह मोठिया ने मारपीट की थी। इस पर नाथूसरी चौपटा पुलिस ने बीएलओ हरपाल सिंह के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी धर्मवीर सिंह मोठिया के ख्ख्खिलाफ धारा 121-1, 221, 132 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के ख्खिलाफ जांच कर जल्द गिरफ्तार करेगी। 


जेबीटी व बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि एसआईआर फार्म भरने में चौपटा के अंदर ड्यूटी लगी हुई है। भट्टू रोड पर शुक्रवार को सुबह करीबन साढ़े दस बजे सहायक दीपक कुमार के साथ धर्मवीर सिंह मोठिया के घर पर गया। इसके बाद घर पर आवाज लगाई तो महिला बाहर आई। महिला को पहले से दिए गये एसआईआर  फार्म मांगे। महिला ख्घर से खाली एसआईआर फार्म लाकर दे दिए। इस पर महिला से उनके पति के मोबाइल नंबर मांगते हुए कहा कि जी यह फार्म भरने जरूरी है। नहीं तो आपका वोट कट जाएगा। इसके बाद हम घर से भट्टू रोड की तरफ आ गये।

WhatsApp Group Join Now

बिना कुछ पूछे ही मारपीट शुरू कर दी
बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि धर्मवीर सिंह मोठिया ने आते ही मारपीट व कपड़े फाडऩे शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने मुझे उससे आकर बचाया। इसके बाद चौपटा थाना में शिकायत दी है। चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीएलओ से मारपीट मामले में केस दर्ज कर लिया है। जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।