home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपये की हेरोइन, बाइक सवार युवक काबू

 | 
Police seized heroin worth lakhs of rupees in Nathusari Chaupata area, bike rider arrested
mahendra india news, new delhi

सिरसा एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एटीं नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव गुसाईआना क्षेत्र से एक युवक को लाखों रुपए की 25 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। 


इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अमित कुमार उर्फ मीतू पुत्र भाल सिंह निवासी गांव नेठराना जिला हनुमानगढ राजस्थान के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव गुसाईआना  क्षेत्र में मौजूद थी। 


इसी दौरान सामने से बाइक सवार एक नौजवान युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोडक़र भागने का प्रयास किया पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 25 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । 

WhatsApp Group Join Now

एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना नाथुसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना नाथुसरी चौपटा पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।