home page

हरियाणा प्रदेश में बावरिया गैंग के 2 सगे भाइयों को पुलिस ने मारी गोली, बदमाशों का एनकाउंटर, एक करोड़ की चोरी में थे फरार

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में कैथल से हैं। कैथल के चीका एरिया में कुछ दिन पहले करीबन एक करोड़ की चोरी करने के मामले में फरार चल रहे 2 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार बदमाशों की पहचान मोड़ मंडी बठिंडा पंजाब निवासी सोहन और धर्मबीर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश सगे भाई हैं और दोनों को पांव में गोलियां लगी हैं। पकड़े गए बदमाश बावरिया गैंग से जुड़े हुए हैं और रेल लूट तक कि वारदात कर चुके हैं। इन दोनों बदमाशों के ऊपर 5000 रुपये का इनाम था। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात्रि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम को सूचना मिली थी कि बदमाश एक गाड़ी में पूंडरी एरिया में आए हुए हैं। इस सूचना के बाद इंस्पेक्टर सुनील, एएसआई तरसेम, हरीश, अनिल और बुट्टा सिंह की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रात्रि करीबन 2 बजे गाड़ी को देख लिया और बदमाशों ने गाड़ी को भगा लिया।


इसके बाद बदमाशों की गाड़ी बैलेन्स खराब होने से वृक्ष से टक्करा गई। जैसे गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली गाड़ी के शीशे को पार हुए एक पुलिस कर्मचारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लग गई। एक गोली इंपेक्टर सुनील की जैकेट में भी लगी। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई है।

WhatsApp Group Join Now

दो गोलियां बदमाशों के पैरों में लगी। दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बता दें कि कैथल पुलिस इससे भी मुठभेड़ में 9 बदमाशों को पकड़ चुकी है। एसपी कैथल मनप्रीत सिंह ने सभी क्राइम टीमों को बदमाशों पर कार्रवाई की निर्देश दिए हुए हैं।