home page

हरियाणा के पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; मुठभेड़ में 2 बदमाशों के गोली लगने से घायल

 | 
Police take major action in the firing incident at a former Haryana MLA's factory; two criminals injured in the encounter
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में इनेलो के पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर फायरिंग करने वाले आरोपितों के खिलाफ यमुनानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। युमनानगर पुलिस ने शुक्रवार को सूचना मिली थी कि फैक्ट्री फायरिंग मामले के आरोपी इस एरिया में देखे गए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक पर सवार 2 युवकों को रोकने के लिए इशारा किया गया, इस पर उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।

 इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में करीब 12 से अधिक गोलियां चलीं। इस दौरान आरोपी हर्ष, निवासी सुनहरी खालसा (कुरुक्षेत्र) के पैर में गोली लगी। दूसरा आरोपी भी गोली लगने से घायल हुआ। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। गौरतलब है कि बुधवार को एक आरोपी को कंजनू नहर की पटरी के पास मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। 

फैक्ट्री फायरिंग मामले के 2 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक को शुक्रवार की मुठभेड़ में पकड़ा गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग की घटना के पीछे और कौन आरोपी शामिल थे।

WhatsApp Group Join Now