हरियाणा प्रदेश के पूर्व सीएम भजनलाल की पुण्यतिथि से पहले गरमाई राजनीति, कुलदीप बिश्नोई के आवास पर पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा प्रदेश के पूर्व सीएम भजनलाल की बुधवार यानि 3 जून को पुण्यतिथि है। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल की पुण्य तिथि बनाई जाएगी। इसमें पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई सहित पूरा परिवार पहुंचेगा और उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेगा। इस पुण्यतिथि के भरोसे कुलदीप आदमपुर में अपनी शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते हैं। प्रदेश से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। आदमपुर में श्रद्धांजलि सभा से पहले राजनीति गर्म हो गई है।
पिछले कई दिनों से कुलदीप बिश्रोई चर्चा में हैं। कारण है कुलदीप ने राज्यसभा सदस्य के बयान के बाद अपने कड़े तेवर दिखाए थे। बेशक वह मामला शांत हो गया। अब चर्चा इसलिए हैं कि हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के दिल्ली में आवास पर मंगलवार शाम को मिलने पहुंचे।
सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल्ली कुलदीप बिश्रोई के आवास पर बिश्नोई परिवार से मिले और काफी देर तक वार्ता की। उनका कुलदीप के अलावा नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने स्वागत किया। आपको बात दें कि हाल ही में पिछले दिनों पूर्व सीएम भजनलाल पर राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा द्वारा विवादित बयान देने के बाद राजनीति गर्मा गई थी, इसके बाद में तो राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा को माफी मांगनी थी।
सीएम नायब सिंह सैनी व कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात ने हरियाणा प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है। वहीं श्रद्धांजलि सभा कुलदीप बिश्नोई का एक तरफ से शक्ति प्रदर्शन भी होगा।
