home page

हरियाणा प्रदेश में गरीब परिवारों को जल्द मिलेंगे प्लॉट और फ्लैट, हरियाणा के सीएम नायब सिंह का ऐलान

 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में गरीब परिवारों को प्लॉट व  फ्लैट मिलेंगे। प्रदेश 10 हजार 649 गरीब परिवारों को जल्द ही प्लॉट व फ्लैट मिलेंगे। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने वीरवार को सभी के लिए आवास विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। प्लॉट व फ्लैट के आबंटन का कार्य पात्र परिवारों को किया जाए। अब तक 5 योजनाओं के तहत हरियाणा में 2 लाख 31 हजार 215 परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए 2375 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

हरियाणा विजन-2047 के तहत विभाग के अगले 5 वर्ष के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि यदि किसी अपात्र व्यक्ति या परिवार को योजना का लाभ दिया जाता है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्येक हरियाणा प्रदेश के रहने के लिए छत देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और वर्तमान केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा यह कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। सभी के लिए आवास विभाग शेष बचे सभी पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें आवास उपलब्ध करवाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करे।

विभाग के महानिदेशक जे गणेशन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 तथा लाइसेंसी कालोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) आवासों के वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आगामी समय में बचे हुए पात्र परिवारों को आवास सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर पात्र परिवार को सरकारी मदद से छत मुहैया करवाई जाए, लेकिन यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि योजना का दुरुपयोग न हो।


उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक की जाए ताकि तसदीक हो सके कि लाभ लेने वाले परिवार वास्तव में योजना के लिए पात्र थे या नहीं।

यदि यह साबित होता है कि अपात्र व्यक्तियों को योजना का फायदा दिया गया है तो संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घुमंतू जाति के ऐसे गरीब परिवारों के लिए पंजीकरण शुल्क में रियायत देने के भी निर्देश दिए जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है।