home page

सिरसा में आज 6 फीडरों की बिजली सप्लाई रहेगी बंद, सुबह 9:30 से दोपहर 2 बजे तक कट

 | 
Power supply to 6 feeders in Sirsa will remain suspended today, with power cuts from 9:30 am to 2 pm

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

 दीपावली त्योहार से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग की ओर से आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को SIRSA के 6 बिजली फीडरों की सप्लाई सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के SDO, इंडस्ट्रियल एरिया सिरसा की ओर से जारी सूचना के अनुसार 220 केवी बिजलीघर बरनाला रोड से चलने वाली 33 केवी इंडस्ट्रियल एरिया बिजलीघर की लाइन पर आवश्यक कार्य के लिए परमिट लिया जाएगा।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

बिजली कटौती के दौरान शिव चौक फीडर के अंतर्गत सूरतगढ़िया बाजार और रोड़ी बाजार, गीता भवन फीडर के अंतर्गत फैशन कैंप गली, गीता भवन गली और रोड़ी बाजार में बिजली बंद रहेगी।

इसी प्रकार सर्कुलर रोड फीडर के तहत सर्कुलर रोड, पुरानी सब्जी मंडी और एमसी मार्केट प्रभावित रहेंगे। सदर गेट फीडर के अंतर्गत सिरसा क्लब से सुरखाब चौक, सुभाष बस्ती, मोहल्ला जेल ग्राउंड तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

WhatsApp Group Join Now

इसके अलावा न्यू सिविल हॉस्पिटल फीडर के सी ब्लॉक, ई ब्लॉक और मंडी क्षेत्र तथा हाउसिंग बोर्ड फीडर के हाउसिंग बोर्ड और कपास मंडी क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान होने वाली बिजली कटौती को देखते हुए आवश्यक तैयारियां कर लें और कार्य में विभाग का सहयोग करें।