home page

कुछ ही देर में आएगी बिजली, हरियाणा प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने की हड़ताल खत्म, प्रदेश सीएम नायब सैनी और अनिल विज के साथ बैठक के बाद लिया फैसला

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश मेें बिजली कर्मचारियों ने 22 अक्टूबर से तीन दिवसीय हड़ताल की हुई थी। इसी बीच हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। प्रदेश के सीएम नायब सैनी और बिजली मंत्री अनिल विज के साथ मीटिग़ के बाद बिजली कर्मचारी ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया। 

प्रदेश के पीडल्यूडी रेस्ट हाउस में हुए मीटिंग में सीएम नायब सिंह सैनी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बिजली विभाग और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का काम निजी कंपनी को सौंपने के फैसले को लेकर चर्चा हुई।

आपको बता दें कि हरियाणा प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है। हरियाणा सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई समझौता वार्ता के बाद पंचकूला में सीएम नायब सिंह सैनी व ऊर्जा मंत्री अनिल विज की मौजूदगी में बिजली कर्मचारी यूनियनों के नेता ने हड़ताल समाप्त करने की जानकारी दी है।

WhatsApp Group Join Now