home page

नमस्ते योजना के तहत रैग पिकर्स को वितरित की गई पीपीई किट, ऑटो मार्केट में 16 जुलाई से 18 जुलाई तक चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान

 | 
PPE kits distributed to rag-pickers under the NAMASTE scheme; a special cleanliness drive to be conducted in the auto market from July 16 to July 18

mahendra india news, new delhi
SIRSA जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने कहा कि रैग पिकर्स शहर को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, क्योंकि उनके सहयोग से स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलती है। वे कचरे के पृथक्करण और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम योगदान देते हैं। जिला नगर आयुक्त ने नमस्ते योजना के तहत लघु सचिवालय के सभागार में रैग पिकर्स (कचरा बीनने वाले श्रमिकों) को पीपीई किट वितरित की।

DMC ने रैग पिकर्स की समस्याओं को भी सुना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम उनके कल्याण एवं सुरक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम के दौरान रैग पिकर्स को पीपीई किट के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपना कार्य कर सकें। इस अवसर पर ईओ सुमन लता, सीएसआई जयबीर, एसआई पवन, जेई नरेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने स्थानीय ऑटो मार्केट का दौरा किया और ऑटो मार्केट एसोसिएशन, दुकानदारों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की। बैठक में 16 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक ऑटो मार्केट में चलाए जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
डीएमसी सुरेंद्र बैनीवाल ने दुकानदारों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें तथा अपनी दुकानों के बाहर सडक़ पर रखा सामान एवं अन्य सामग्री हटाएं, ताकि सफाई कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित ऑटो मार्केट शहर की सुंदरता और व्यापारिक गतिविधियों के लिए आवश्यक है। बैठक में ऑटो मार्केट एसोसिएशन एवं उपस्थित दुकानदारों ने आश्वासन दिया कि सभी दुकानदार स्वच्छता अभियान में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे।

WhatsApp Group Join Now


इस विशेष स्वच्छता अभियान के लिए जेई नरेश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्य सफाई निरीक्षक जयबीर सिंह अभियान के सफल संचालन एवं निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर ऑटो मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी, दुकानदार, नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।