home page

हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, पार्टी के नये प्रभारी संजय दत्त ने इस दिन बुलाई जनरल बोर्ड की बैठक

 | 
news

mahendra india news, new delhi 
हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। पार्टी के नये प्रभारी संजय दत्त ने जनरल बोर्ड की बैठक बुलाई है। इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही सुस्ती और गुटीय खींचतान को समाप्त करने की दिशा में पार्टी ने सक्रिय पहल कर दी है। कांग्रेस के नये प्रभारी संजय सतीशचंद्र दत्त ने प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी राय जानने के बाद दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ विस्तार से मंथन किया।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक के साथ हुई चर्चा के बाद अब इसकी अगली कड़ी के रूप में 8 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनरल बोर्ड की महत्वपूर्ण मीटिंग बुलाई गई है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार इस बैठक में नये प्रभारी संजय दत्त पहली बार पूरे संगठन को एक मंच पर संबोधित करेंगे। बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद एवं कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा एआइसीसी सचिव जितेंद्र बघेल भी मौजूद रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now

सूत्रों के अनुसार राजनीतिक दृष्टि से यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि हरियाणा कांग्रेस पिछले कई वर्षों से अलग-अलग शक्ति केंद्रों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद संगठनात्मक ढांचा अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है।