दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव की तैयारियां पूरी, भक्तों को मिलेगा बालाजी महाराज का खजाना ट्रस्ट के प्रधान कुलदीप मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित होगा वार्षिक महोत्सव
सिरसा। शहर के अग्रसैन कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. 66 द्वारा आयोजित किए जा रहे 29वें वार्षिक महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए मंदिर परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रचार मंत्री तेज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट के प्रधान कुलदीप मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित किए जा रहे इस वार्षिक महोत्सव को भव्य बनाने के लिए ट्रस्ट सदस्य जी जान से जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों के साथ-साथ विद्युत लड़ियों से भी सजाया गया है।
सभी ट्रस्टीगण सदस्य व श्रद्धालु श्रद्धाभाव से सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 30 मई की सुबह 8.15 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सांय 7.15 बजे भजन संध्या होगी, जिसमें कलाकार अपनी मधुर वाणी से बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे। 8.15 बजे बाला की रसोई होगी, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं को बालाजी महाराज का खजाना भी भेंट किया जाएगा। समस्त इलाकावासियों को वार्षिक महोत्सव के लिए निमंत्रण दिया गया है।
उन्होंने इलाकावासियों से आह्वान किया कि वे तय समयानुसार कार्यक्रम में पहुंचकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। इस मौके पर संरक्षक के.के. शर्मा, सचिव श्रीराम जोशी, मदन लाल शर्मा कैशियर, विनोद जैन, राकेश जलहोत्रा, राजेश खत्री, राजेश अरोड़ा, किशन लाल गुप्ता, अशोक मित्तल, विनोद मित्तल, राजेश मेहता, रमेश कांटीवाल, आशुतोष मित्तल, हेमत अग्रवाल, गोबिंद राम जिंदल, सारांश, हरीश शर्मा, मयंक गर्ग, वीरेंद्र जिंदल, तेज प्रकाश, दिनेश गुप्ता, कपिल पारीक, भगवान दास बंसल सहित अन्य ट्रस्ट सदस्य उपस्थित थे।
