प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद-सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, 5 बागी MLA को मिलेगा PM मोदी का मंच
Mahendra india news, new delhi
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 जुलाई को जींद-सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। HARYANA में कांग्रेस की आंतरिक कलह और राज्यसभा चुनाव के बाद पैदा हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा ने एक बार फिर सियासी चाल चल दी है। PM नरेन्द्र मोदी के शुक्रवार को जींद दौरे से ठीक पहले भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी का साथ देने वाले कांग्रेस के 5 निलंबित विधायकों को जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मंच पर प्रमुख स्थान देने का फैसला किया है।
इसे कांग्रेस के भीतर जारी असंतोष को अधिक गहरा करने तथा बागी विधायकों को भाजपा के राजनीतिक संरक्षण का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।
BJP ने नारायणगढ़ की बागी कांग्रेस MLA शैली चौधरी को अंबाला, सढ़ोरा की MLA रेणुबाला को यमुनानगर, पुन्हाना के MLA मोहम्मद इलियास को नूंह, हथीन के MLA मोहम्मद इसराइल को पलवल तथा रतिया के MLA जरनैल सिंह को फतेहाबाद जिले के कार्यक्रमों से जोड़ा है। ये सभी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जींद दौरे के समानांतर जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
