home page

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा सेवानिवृत्त, विद्यालय को वाटर कूलर भेंट कर पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल

 | 
Principal Rajesh Malhotra Retires; Sets an Example of Service and Dedication by Gifting a Water Cooler to the School

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाथूसरी चौपटा के प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 8 दिसंबर 2025 को विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विद्यालय के विकास पर विशेष ध्यान दिया।

प्राचार्य मल्होत्रा के मार्गदर्शन में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। खेलों के क्षेत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं, वहीं विद्यालय का एक विद्यार्थी वॉलीबॉल में राज्य स्तर तक पहुँचा। लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं में विद्यालय की दो टीमों ने जिला स्तर पर प्रथम तथा एक टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को कुल लगभग 21,600 रुपये की पुरस्कार राशि उनके खातों में प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक स्तर पर विद्यालय की लघु नाटिका टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजेश मल्होत्रा ने छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अपने निजी कोष से दोपहर का भोजन करवाया। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उन्होंने विद्यालय को एक वाटर कूलर भी प्रेमस्वरूप भेंट किया। उनका यह योगदान विद्यार्थियों के प्रति उनके स्नेह और विद्यालय के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

WhatsApp Group Join Now

समारोह के दौरान अनीता देवी ने उनके जीवन परिचय से सभी को अवगत करवाया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक कुलदीप दलाल, सरदार कुलजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अध्यापकों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। रविंद्र एवं विवेक ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक कुलदीप दलाल, मनोज राघव, दलबीर शर्मा, परवेज, परवीन, प्रदीप, सीताराम, मीनाक्षी, अनीता, नीरज, शिखा, पुष्पा, सुनीता, मंजू तथा  राजेश, राकेश, जगबीर सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।