home page

CDLU SIRSA में प्रो. सुनीता सुखीजा को एलुमनाई एसोसिएशन के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

 | 
Prof. Sunita Sukhija has been assigned the additional charge of Director of the Alumni Association at CDLU, Sirsa

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की प्रो. सुनीता सुखीजा को एलुमनाई एसोसिएशन के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुनील कुमार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।


प्रो. सुनीता सुखीजा वाणिज्य एवं प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखती हैं। उन्होंने एमबीए, एम.कॉम., एम.फिल. तथा पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वाणिज्य एवं प्रबंधन विषय में यूजीसी-नेट उत्तीर्ण प्रो. सुखीजा वित्त एवं विपणन (फाइनेंस एवं मार्केटिंग) की विशेषज्ञ हैं।

उनके नाम वाणिज्य एवं प्रबंधन विषय पर आठ पुस्तकों का प्रकाशन, 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र तथा 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों में सहभागिता दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने 30 से अधिक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, सेमिनार, सम्मेलन एवं प्रबंधन गतिविधियों का सफल आयोजन किया है।

WhatsApp Group Join Now


प्रो. सुखीजा को आईसीएसएसआर  (भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद), नई दिल्ली द्वारा उद्यमिता तथा सुकन्या समृद्धि योजना विषयों पर दो प्रमुख शोध परियोजनाएं भी प्राप्त हो चुकी हैं। वे तीन शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि दिला चुकी हैं तथा वर्तमान में चार शोधार्थियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। इसके अतिरिक्त वे विभिन्न प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं के संपादकीय मंडल से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया और कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों (एलुमनाई) और संस्थान के बीच संवाद, सहयोग एवं सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास करूंगी।