home page

शिक्षा विभाग के प्राध्यापक प्रो. राजकुमार को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

 | 
Professor Rajkumar of the Department of Education has been given the additional charge of Controller of Examinations

Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय,  सिरसा के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने शिक्षा विभाग के प्राध्यापक प्रो. राजकुमार को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुनील कुमार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।
उल्लेखनीय है कि प्रो. राजकुमार शिक्षा विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं और उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि अत्यंत समृद्ध है।

उन्होंने एम.एससी. (गणित), एम.एड., यूजीसी-नेट एवं शिक्षा में पीएचडी. की उपाधियां प्राप्त की हैं। उनके शोध के प्रमुख क्षेत्र विद्यालय शिक्षा, शिक्षक शिक्षा एवं समावेशी शिक्षा रहे हैं। वे 60 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, सम्मेलनों एवं कार्यशालाओं में अपने शोध-पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन (यूके) तथा उदयाना विश्वविद्यालय (बाली, इंडोनेशिया) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी शैक्षणिक उपस्थिति दर्ज कराई है।

वर्तमान में प्रो. राजकुमार विश्वविद्यालय में निदेशक आईक्यूएसी तथा अधिष्ठाता, छात्र कल्याण के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रो. राजकुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ करेंगे तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now