home page

चलती कार में लगी आग, प्रोफेसर का परिवार ज़िंदा जला

 जिला सोनीपत में दीवाली मनाने के बाद चंडीगढ़ लौट रहा एक प्रोफेसर का परिवार हादसे का शिकार हो गया।
 | 
चलती कार में लगी आग, प्रोफेसर का परिवार ज़िंदा जला


 जिला सोनीपत में दीवाली मनाने के बाद चंडीगढ़ लौट रहा एक प्रोफेसर का परिवार हादसे का शिकार हो गया। दिल्ली-चंडीगढ़  नेशनल हाईवे पर कुरुक्षेत्र -अम्बाला बॉर्डर  पर शनिवार देर रात न्यू सुखदेव ढाबा के पास चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कार में सवार एक ही परिवार के 8 सदस्य अंदर फंस गए। 

 चालक ने किसी तरह कार का लॉक खोला, उससे पहले कार में सवार छह लोग आग में झुलस गए। राहगीरों ने अन्य कार के माध्यम से परिवार के सदस्यों को गंभीर अवस्था में निकटवर्ती आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। 

जहां चिकित्सकों ने प्रो संदीप कुमार (37 वर्ष) उनकी पुत्री परी (6 वर्ष), पुत्री ख़ुशी (10 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार में सवार अन्य घायल सुदेश (57 वर्ष), लक्ष्मी (35 वर्ष) और आरती (32 वर्ष) को गंभीर अवस्था के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। 
कार चालक सुशील कुमार ने बताया कि वह और उनका भाई संदीप कुमार चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। वह अपने परिवार के साथ दीवाली मनाने के लिए चंडीगढ़ से अपने गांव रेहमाना गए थे। दीपावली मनाने के बाद वे शनिवार रात करीब 08:40 बजे सोनीपत से वापस चंडीगढ़ के लिए चले थे। करीब रात 11 बजे गांव मोहड़ी के पास उनकी चलती कार में स्पार्किंग की वजह से पीछे डिग्गी में अचानक आग लग गई, जिसके बाद गाड़ी लॉक हो गई और हम सभी कार में फंस गए। अचानक आग बढ़ गई और डिग्गी में बैठे सभी बच्चे आग में झुलस गए। 

सुशील कुमार ने कड़ी मशक्क्त के बाद लॉक खोला, लेकिन तब तक परिवार के सभी सदस्य आग में झुलस गए थे। परिवार के 8 सदस्यों में से सिर्फ चालक सुशील कुमार (35 वर्ष) और उनका पुत्र यश (10 वर्ष) सुरक्षित है।

परिवार के सदस्य नरेश कुमार ने बताया कि संदीप कुमार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर है। संदीप की पत्नी लक्ष्मी है, जबकि उसकी दोनों पुत्रियां ख़ुशी व परी इस हादसे में जान गवां चुकी है। संदीप की पत्नी लक्ष्मी की हालत भी पीजीआई में गंभीर बनी हुई है।

WhatsApp Group Join Now