home page

श्री पंचमुखी बालाजी गौ धाम में कार्यक्रम 8 फरवरी को

 | 
Program at Shri Panchmukhi Balaji Gau Dham on 8th February

mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री पंचमुखी बालाजी गौ धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ब्रह्मलीन बाबा श्री गुरमुखदास की 9वीं पुण्यतिथि एवं गौधाम के स्थापना दिवस पर उपाध्याय परिवार (मेहरासर) सिरसा द्वारा 8 फरवरी को गौशाला, नटार रोड के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर गौशाला प्रांगण में मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें गौधाम के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए सतीश केडिया ने बताया कि 8 फरवरी को सुबह 11 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा।

11.30 बजे गौदान भूमिदान संकल्प व दोपहर 12.15 से भंडारा आयोजित किया जाएगा। वहीं दोपहर 2 बजे महिला संकीर्तन होगा। उन्होंने बताया कि हवन के बाद गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने के लिए सभी गौभक्तों को ज्योतिषाचार्य पं. नीरज भारद्वाज द्वारा शपथ दिलवाई जाएगी।

उन्होंने सभी गौभक्तों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर पहुंचकर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस माके पर रमेश बांसल, सुरेंद्र सिंगला, विक्की बांसल, विनोद उपाध्याय, सुमन मित्तल, सुरेश सतनालीवाला, हरीश, रवि लीला सहित अन्य गौभक्त उपस्थित थे।