home page

यूमी फिटनैस क्लब की ओर से 5वीं ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप में छाए द आर्यन स्कूल के होनहार

 | 
Promising students from The Aryan School shine at the 5th Open Skating Championship, organized by Yumi Fitness Club

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 यूमी फिटनैस क्लब की ओर से द आर्यन स्कूल में आयोजित 5वीं ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप में द आर्यन स्कूल के होनहारों ने अपनी कला कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 5 रजत पदक व 9 कांस्य पदक सहित 17 पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रिंसीपल श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभागिता की और श्रीयांश, मिवान, आरोही ने स्वर्ण पदक, प्रभशरण,  कुंवरपाल, माधव, रिधित, विभु ने रजत पदक व लक्ष्य, रोहांश,  हितेश, अमृत, मौलिक, सुफियान, रोहन, अगमजोत, एकजोत ने कांस्य पदक प्राप्त कर वर्चस्व कायम किया।

स्कूल के निदेशक अनिल गोयल व चारू गोयल ने संयुक्त रूप से सभी पदक विजेताओं को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और खेल कौशल के दम पर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

स्केटिंग जैसे खेल में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, संतुलन, एकाग्रता और अनुशासन की आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों ने इन सभी गुणों का परिचय देते हुए पदक अपने नाम किए। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा की भावना और आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मीनू सभ्रवाल व कोच अनिल चौधरी भी उपस्थित थे।