home page

टायर गलाने की फैक्ट्री का विरोध हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर ग्रामीणों के धरने के दूसरे दिन महिलाऐं भी पंहुची,

 
Protest against tire melting factory On the second day of the villagers' protest at the Haryana-Rajasthan border, women also arrived.
 | 
  टायर गलाने की फैक्ट्री का विरोध     हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर ग्रामीणों के धरने के दूसरे दिन महिलाऐं भी पंहुची,
 

mahendra india news

जमीन ठेके पर देने वाले किसान ने भी धरनास्थल पर पंहुचकर अपनी जमीन पर फैक्ट्री लगवाने से मना कर दिया

चोपटा । सिरसा जिला के ऐलनाबाद हल्के  गांव जोगीवाला में आधा दर्जन गांवों के किसानों द्वारा राजस्थान बॉर्डर पर धरने के दुसरे दिन महिलाओं ने पंहुचकर समर्थन दिया। इस दौरान दुसरे दिन धरनास्थल पर गाँधी गाँव का किसान भानी राम ने पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया की वः अपनी जमीन फैक्ट्री मालिक को नहीं सौपेंगा

. जिससे धरनारत लोगों ने उनका आभार जताया.  किसानों का आरोप है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील के गांव गांधी में टायर जलाने वाली फैक्ट्री स्थापित की जा रही है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण फैलने की आशंका है। गांव गांधी हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित है। किसानों का कहना है कि फैक्ट्री लगने से आसपास के गांवों की हवा, पानी और खेती प्रभावित हो सकती है। इसी विरोध में हरियाणा के जोगीवाला, चाहरवाला, रामपुरिया बगड़िया सहित कई गांवों के ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया।

धरने में राममूर्ति सहारण, रामेश्वर, सरपंच स्मेस्ता बैनीवाल, मूर्ति देवी, किसान नेता दीवान सहारन, बलराम सहारन शक्कर मंदोरी, देश बंधु बैनीवाल, अनिल बैनीवाल सरपंच प्रतिनिधि, कृष्ण पूर्व सरपंच, महावीर भाकर, भूप सिंह बैनीवाल, हरबंस खेतलान, प्रवीण पोहड़, सुभाष जाखड़, रामूर्ति खेतलान, सतबीर साहू, राजेंद्र जाखड़, गिरधारी बैनीवाल, धेतरवाल, संदीप खेतलान, सुरेंद्र, साधुराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं गांधी गांव से किसान रामस्वरूप छिम्पा, रोहताश छिम्पा, सुभाष पुनिया, रणधीर छिम्पा, महावीर पुनिया, शंकरलाल पूनियां, प्रहलाद पूनियां, सुनील और भागीरथ सहित सैकड़ों ग्रामीण धरने में शामिल हुए

WhatsApp Group Join Now