मनरेगा स्कीम में बदलाव के विरोध में किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Protests were held against changes in the MNREGA scheme and a memorandum was submitted
Mahendra india news, new delhi
नेता प्रतिपक्ष चा. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिशा-निर्देशों पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गांव साहुवाला प्रथम स्थित गुरु घर के सामने भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार में लागू की गई मनरेगा स्कीम को खत्म करने की साजिश के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2 घंटे धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
इसके बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बड़ागुढ़ा को ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता विधानसभा रानियां कांग्रेस प्रभारी (LDM) मनीष ढिल्लों एडवोकेटने की। इस मौके पर मनीष ढिल्लों ने कहा कि भारत सरकार ने पिछले सत्र में मनरेगा कानून को बदल कर विकसित भारत जी राम जी कानून कर दिया और इसके अंदर कानून की मूल आत्मा को पूरी तरह से निकाल दिया गया है, जिससे यह न अब पूरी तरह से मजदूर हितैषी रहा, बल्कि सरकार और कारियों के रहमो कर्म पर निर्भर हो गया है। इस कानून में केंद्र सरकार ने बजट से हाथ खींच कर इस कानून को पूरी तरह विफलता का रास्ता दिखा दिया है।
मनरेगा कानून आने से मजदूरों की जिंदगी में एक परिवर्तन आया था। मजदूरों को अपने घर के नजदीक काम मिलता था, दूसरा मजदूरों की मांग पर आधारित होने से मजदूरों को जरूरत के समय काम मिल जाता था। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए कानून के तहत मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, कांग्रेस इसका विरोध करती रहेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता बलकार सिंह भंगू, जनचेतना मंच से राजकुमार शेखुपुरिया, निर्मल सिंह, जगदीश कंबोज, जीतराम बिरड़ा, नरसी पंजुआना, रीमा असीजा पंजुआना, गुरुदयाल खुइयां, हनुमान कासनियां, किसान नेता पवन कासनियां, देवेंद्र भागसर, नरेश पन्नीवाला सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
