home page

गांव माधोसिंघाना से 11 वर्षीय लापता छात्र को ढुंढने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर,आमजन से की अपील

 | 
Public appealed to the public by issuing a helpline number to trace the missing 11-year-old student from village Madhosinghana
Mahendra india news, new delhi

सिरसा जिला के गांव माधोसिंघाना से 11 वर्षीय छात्र अभिषेक गोस्वामी के लापता होने का मामला सामने आया है। अभिषेक, जो छठवीं कक्षा का छात्र है, 10 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे खेत से हरा चारा लाने की बात कहकर साइकिल पर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अभिषेक के पिता ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि अभिषेक उनका इकलौता बेटा है और उसकी दो छोटी बहनें हैं। परिवार के अनुसार वह नियमित रूप से स्कूल जाता था और घटना वाले दिन भी उसका व्यवहार सामान्य था। उसके अचानक लापता हो जाने से परिवार गहरे सदमे में है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया है। खेतों, नहरों, रेलवे ट्रैक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य संभावित स्थानों पर गहन जांच की जा रही है।

मिसिंग सेल प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अभिषेक के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 88140-11657, 88140-11608, 88140-11638 या 98124-28695 पर संपर्क करें। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास किसी प्रकार का कोई संदिग्ध बच्चा नजर आए तो तुरंत प्रभाव से पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते बच्चों को परिजनों से मिलाया जा सके । पुलिस प्रशासन ने शीघ्र बरामदगी का भरोसा दिलाया है और जनता से सहयोग की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now