home page

सरकारी आईटीआई लाइब्रेरी और वर्कशॉप का उपयोग कर सकेंगे आम नागरिक

 | 
Public can use government ITI library and workshop

mahendra india news, new delhi
हरियाणा सरकार ने राज्य के आम नागरिकों के कौशल विकास और संसाधनों तक पहुंच बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बजट 2025-26 की घोषणाओं के अनुरूप, सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से अब आम नागरिक सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।


यह जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आईटीआई के संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना और स्थानीय नागरिकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि अब आम नागरिक पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आईटीआई में बनी लाइब्रेरी व वर्कशॉप मशीनों का उपयोग कर सकेंगे। इच्छुक नागरिक इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  www.itiharyana.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि कौशल विकास को नई दिशा के संकल्प के साथ, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने इस योजना को लागू किया है। यह कदम न केवल युवाओं बल्कि उन सभी नागरिकों के लिए मददगार साबित होगा जो तकनीकी ज्ञान और मशीनरी में रुचि रखते हैं।