युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का जनसंपर्क अभियान 17 से, हलके के विभिन्न गांवों में साधेंगे ग्रामीणों से संपर्क
Public relations campaign of young JJP state president Digvijay Chautala from 17th, will contact the villagers in various villages of the constituency
| May 15, 2026, 12:55 IST
mahendra india news, new delhi
सिरसा। जन-जन अभियान के तहत युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला आगामी 17 मई को हलका डबवाली के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि 17 मई को युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला अपना जनसंपर्क अभियान सुबह 11 बजे हलके के गांव घुकांवाली से आरंभ करेंगे।
इसके बाद वे गांव बनवाला, रामगढ़, चकजालू, मुन्नावाली, गोदिकां, कालुआना, दारेवाला, बिज्जुवाली व रिसालियाखेड़ा में ग्रामीणों से मिलेंगे और उन्हें जेजेपी की कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों से अवगत करवाएंगे।
