पंजाब चुनाव 2027: धूरी से मैदान में भगवंत मान, पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 उम्मीदवारों का ऐलान
mahendra india news, new delhi
पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की उच्चस्तरीय बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। पार्टी ने पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान को एक बार फिर उनकी परंपरागत सीट धुरी से मैदान में उतारा है, बटाला विधानसभा सीट से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी), अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर साउथ से डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर, तरन तारन से हरमीत सिंह संधू, खेम करण से सरवन सिंह धुन,
नकोदर से सुश्री इन्दरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूया से करमबीर सिंह घुमन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रम शंकर शर्मा जिम्पा, चब्बेवाल से इशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय कृष्ण सिंह रौड़ी, बलाचौर से संतोष कटारिया, रूपनगर से दिनेश चड्ढा, एस.ए.एस. नगर से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग, समराला से जगतार सिंह दयालपुरा, लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्म नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी, लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा,
लुधियाना नॉर्थ से चौधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, निहाल सिंह वाला से मंजीत सिंह बिलासपुर, बाघा पुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, धरमकोट से देविंदर जीत सिंह लाडी ढोस, जलालाबाद से जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सावना, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां, जैतो से अमोलक सिंह, तलवंडी साबो से सुश्री बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनवाली, भदौड़ से लाभ सिंह उगोके, महल कलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जन माजरा, धूरी से मुख्यमंत्री भगवंत मान, तथा पटियाला विधानसभा सीट से अजीतपाल सिंह कोहली को प्रत्याशी बनाया गया है।
