home page

कालांवाली यूथ मैराथन में पंजाब नैशनल बैंक ने किया खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन

 | 
news

mahendra india news, new delhi
 हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में हरियाणा को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कालांवाली में 'कालांवाली यूथ मैराथन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम 'मेरा हरियाणा, नशा मुक्त हरियाणा' रही। आयोजन का मुख्य संदेश था 'खेलो, दौड़ो, नशे को पीछे छोड़ो'।

इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय सिरसा द्वारा भी सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया गया। बैंक के मण्डल प्रमुख कुलदीप सिंह राणा के नेतृत्व में बैंक ने इस आयोजन में सहभागिता की तथा विजेताओं को पुरस्कार राशि के चेक प्रदान करके सम्मानित किया।

इस अवसर पर मण्डल प्रमुख कुलदीप सिंह राणा ने युवाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के अंतर्गत  समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े कार्यों में निरंतर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करता रहा है।

WhatsApp Group Join Now