home page

हरियाणा में चौहरा हत्याकांड: मिलन होटल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, चार युवकों की मौत, सिलसिलेवार तरीके से पूरा घटनाक्रम

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर बुधवार रात्रि को रोहतक के दिल्ली रोड पर खरावड़ बाईपास स्थित मिलन होटल में चौहरे हत्याकांड हुआ। इस हत्याकांड के अंदर झज्जर जिले के डीघल निवासी 22 साल का विनित , 28 साल का रिंकू व 22 साल यश उर्फ गज्जू पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों अंकित उर्फ बाबा के छोटे भाई सन्नी रिटौलिया के दोस्त थे। यही दोस्ती हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग को खटक गई थी। 

आपको बता दें कि इंटरनेट मीडिया पर भाऊ गैंग के नाम से डाली गई पोस्ट में लिखा है कि यह रोहित बजरंग व सोनू डीघल की मौत का बदला है। पुलिस ने अभी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की है। एसपी गौरव राजपुरोहित का कहना है कि पोस्ट किसने व कहां से डाली, इसकी जांच कर रहे हैं।रोहतक में चौहरे हत्याकांड का घटनाक्रम

मिलन ढाबे पर हुई गैंगवार में जान गंवाने वाले हिमांशु का शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। देर रात वारदात होने के कारण परिजन और ग्रामीण रातभर सदमे में रहे। शुक्रवार सुबह जब हिमांशु की अंतिम यात्रा निकली तो माहौल बेहद भावुक हो गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। हर कोई इस घटना से स्तब्ध नजर आया और परिवार को ढांढस बंधाता दिखाई दिया।

WhatsApp Group Join Now

बुधवार रात्रि के 12:50 बजे होटल में फायरिंग शुरू।
12:56 बजे पुलिस को फायरिंग वारदात के बारे में सूचना मिली
एक बजे मौके पर पुलिस पहुंची।
1:30 बजे मौके पर एएसपी बैसाख बाग्गी पहुंचे।
1:35 बजे एसपी मौके पर पहुंचे।
2:00 बजे रेंज के आईजी हामिद अख्तर और एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं।
2:45 बजे पुलिस होटल से 4 युवकों के शवों को लेकर पीजीआई लेकर पहुंची
वीरवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चारों शवों के एक्सरे हुए तो रात्रि 8 बजे तक पोस्टमार्टम कराया गया।