home page

आईपीएल 2026 में आज होगा आरसीबी व जीटी के बीच क्वालीफायर-1, इस टीम का पलड़ा भारी

 | 
NEWS
mahendra india news, new delhi

आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले देखने को मिले। इस आईपीएल में कई खिलाडिय़ों ने अपनी अलग से रिकॉर्ड बनाकर पहचान बनाई। IPL 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और अब सभी की नजरें प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हैं। 


प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहने वाली RCB और GT की टीमें क्वालीफायर-1 में आज मंगलवार यानि 26 मई को आमने-सामने होंगी। क्वालीफायर-1 भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार और जीटी कप्तान शुभमन गिल शाम 7 बजे ग्राउंड पर उतरेंगे।


इस क्वालीफायर-1 का लाइव प्रसारण TV पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्थ के अलग-अलग चैनलों पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी मुकाबला दोनों टीमों का देख सकते हैं। लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट्स टेबल में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम दूसरे नंबर पर रही। अब दोनों टीमों के पास फाइनल में सीधी एंट्री का सुनहरा अवसर होगा। हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और अवसर मिलेगा।

संभावित प्लेइंग-11

RCB- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (captain), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (wicket keeper), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।

GT- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (captain), जोस बटलर (wicket keeper), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।

WhatsApp Group Join Now