home page

स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल अरनियावाली में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन

 | 
 स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल अरनियावाली में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन

mahendra india news, new delhi
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियावाली में क्विज प्रतियोगिता एवं सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा तकनीकी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकी विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का महत्व, भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियाँ, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. रामकृष्ण खोथ, रोहतास जांगड़ा जी, प्रिंसिपल निशा गुप्ता जी, वेद पूनिया, विद्यालय स्टाफ एवं मेरा युवा भारत का विशेष सहयोग रहा।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं तकनीकी जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।

WhatsApp Group Join Now