CDLU SIRSA के लोक प्रशासन विभाग में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, SIRSA के लोक प्रशासन विभाग में बुधवार को एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता, तर्कशक्ति तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन एवं विभागाध्यक्ष सुल्तान सिंह ढांडा ने बताया कि यह प्रतियोगिता कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा निर्देशन में आयोजित की गई। उन्होंने कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार का भी धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में संगीता, सीमा और कोमल की टीम प्रथम स्थान पर रही, राहुल, कंचन और रजनी की टीम द्वितीय स्थान पर रही और संतोष, दिनेश और मंजू की टीम तृतीय स्थान पर रही।
उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विभाग की जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्न मुख्य रूप से भारतीय संविधान तथा समसामयिक घटनाक्रम पर आधारित थे जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ उनकी सामान्य जागरूकता का भी समुचित मूल्यांकन किया जा सका।
प्रतियोगिता का संचालन सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से किया गया, जिसमें विभिन्न चरणों के माध्यम से प्रतिभागियों की जान क्षमता एवं त्वरित निर्णय लेने की योग्यता का मूल्यांकन किया गया। प्रत्येक चरण ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और टीम भावना को और अधिक सुदृढ किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर राजकुमार सिवाच, प्रोफेसर सत्यवान दलाल तथा प्रोफेसर विष्णु भगवान का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति में शोधार्थी अक्षु चौधरी, हरदीप, रोहित और पल्लवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में शोधार्थी मंजू पूनिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी टीमों को सम्मानित किया गया।
