home page

स्वर्णकार दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बने राधेश्याम सोनी चौटाला

 | 
Radheshyam Soni Chautala became the chairman of the Goldsmith Durga Temple Committee.

सिरसा। स्वर्णकार दुर्गा मंदिर में जिलाध्यक्ष राजकुमार भूण की अध्यक्षता में स्वर्णकार समाज की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें मंदिर निर्माण के लिए सभी उपस्थित समाज के बंधुओं ने अपने-अपने विचार रखे। सभी ने सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण के लिए राधेश्याम चौटाला का नाम सोनी धर्मशाला के पूर्व प्रधान राजेश कुमार ने प्रधान पद के लिए रखा।

उपस्थित सभी सदस्यों ने इसका समर्थन करते हुए मंदिर के आगे नवनिर्माण के लिए अध्यक्ष पद के रूप में सेवा का मौका दिया। फूल मालाआें से राधेश्याम चौटाला का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए मिठाई बांटकर बधाई दी। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान राधेश्याम चौटाला ने समाज के बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के सभी साथियों को साथ लेकर मंदिर का निर्माण तीव्र गति से करेंगे और आज से ही माता रानी की अखंड ज्योत जलती रहेगी।

हमारा प्रयास रहेगा कि शारदीय नवरात्रों के शुभ अवसर तक मंदिर निर्माण कार्य पूरा कर धार्मिक आयोजन के साथ समाज को सुपुर्द कर दिया जाएगा। उन्होंने आज से घोषणा की कि मंदिर के निर्माण के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए शीघ्र ही एक 11 सदस्यीय निर्माण कमेटी का गठन किया जाएगा और इसके साथ-साथ मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के रूप में 21 सदस्यों का ट्रस्ट बनाकर आगामी कार्यों की रूपरेखा ट्रस्टियों द्वारा तैयार की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now

समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति चानण मल सोनी (मधुमंगल मूर्ति ज्वैलर्स वालों) ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से खुले दिल से बढ़-चढ़कर सहयोग का आश्वासन दिया। जबकि धर्मशाला के पूर्व प्रधान राजेश सोनी ने धर्मशाला के निर्माण के लिए 11 लाख व सतपाल सूर्या ने 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की।


इसी के साथ-साथ हरियाणा स्वर्णकार सेवा संघ-2601 के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा ने सुखविंदर सोनी को प्रदेश में मुख्य सलाहकार और जिला सिरसा के प्रभारी की जिÞम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को स्वर्णकार दुर्गा मंदिर में स्वर्णकार समाज के लोगों ने फूल मालाओं से सुखविंद्र सोनी का स्वागत किया और नई जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने सभी का मुंह मीठा करवाया। सुखविंद्र सोनी ने उपस्थित सभी सदस्यों से 26 अप्रैल को जींद में होने वाले स्वर्णकार समाज के महाकुंभ में भाग लेने की अपील की। सभी सदस्यों ने आश्वस्त किया कि वे अधिक से अधिक भागीदार इस महाकुंभ में करेंगे और अपना राजनीतिक हक मांगेंगे। इस अवसर पर सोनी सोनी धर्मशाला के पूर्व प्रधान सतपाल सूर्या, किशोरीलाल, सुरेंद्र कड़ोल, ओम डाबर, चिरंजीलाल सोनी, रामस्वरूप सोनी, सीसन सोनी, सुरेश नारनौली, मदनलाल जौड़ा, शंकर भूण, राजेंद्र सोनी, विनोद सोनी, अमित कुमार सहित समाज के अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।