home page

रेलवे विभाग का बड़ा ऐलान, हरियाणा, राजस्थान के बीच यात्रियों की सुविधा के 9 जोड़ी चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

 | 
Railway department announces 9 pairs of special trains to run between Haryana and Rajasthan for passenger convenience; see list
mahendra india news, new delhi

रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए समय समय पर बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे विभाग द्वारा हरियाणा, राजस्थान के बीच विभिन्न स्थानों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसकी लिस्ट नीचे देखें सकते हैं। 


ये ट्रेन चलेगी 1 जून, 2026 से नियमित नंबरों से चलेंगी
1. ट्रेन संख्या 59709 जयपुर- भिवानी, जयपुर से 7:00 बजे प्रस्थान करेगी यह गाड़ी वाया डहर का बालाजी, रींगस,  नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, रेवाड़ी, चरखी दादरी, होकर 14:20 पर भिवानी पहुंचेगी।   
2.  ट्रेन संख्या 59710 भिवानी- जयपुर, भिवानी से 16:25 बजे रवाना होकर चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, डहर का बालाजी  होती हुई 23:25 पर जयपुर पहुंचेगी।
3.  ट्रेनसंख्या 74827 मेड़ता रोड- रतनगढ़, मेड़ता रोड से 7:30 बजे रवाना होकर रैण, डेगाना, मारवाड़ बलिया, ताल छापर, लोहा होती हुई 11:55 बजे रतनगढ़ पहुंचेगी।


4.  ट्रेन संख्या 74828 रतनगढ़- मेड़ता रोड रतनगढ़ से 17:20 बजे रवाना होकर वाया ताल छापर, डेगाना, रैण होकर 22:20 बजे मेड़ता रोड पहुंचेगी।
5.  ट्रेन संख्या 74829 रतनगढ़- चूरू, रतनगढ़ से 12:05 पर रवाना होकर 13:00 चूरू पहुंचेगी।
6.  ट्रेन संख्या 74830 चूरू से 14:00 रवाना होकर देपालसर, मोलीसर होकर 15:00 बजे रतनगढ़ पहुंचेगी।
7.  ट्रेन संख्या 54767 हनुमानगढ़ सादुलपुर पैसेंजर हनुमानगढ़ से 18:00 बजे रवाना होकर टिब्बी, ऐलनाबाद, गोगामेड़ी होती हुई 22:45 बजे सादुलपुर पहुंचेगी।
8.  ट्रेन संख्या 54768 सादुलपुर- हनुमानगढ़ पैसेंजर सादुलपुर से 4:20 बजे रवाना होकर वाया गोगामेड़ी, नोहर, टिब्बी होकर 8:35 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।

WhatsApp Group Join Now


9.  ट्रेन संख्या 54757 हनुमानगढ़- सादुलपुर पैसेंजर 13:55 बजे हनुमानगढ़ से रवाना होकर वाया टिब्बी, ऐलनाबाद, नोहर, होकर 17:50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी।
10.  ट्रेन संख्या 54758 सादुलपुर- हनुमानगढ़ पैसेंजर सादुलपुर से 18:25 बजे रवाना होकर वाया  गोगामेंड़ी, नोहर, टिब्बी होकर 22:45 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।


11.  ट्रेन संख्या 54769 श्री गंगानगर -सूरतगढ़ श्रीगंगानगर से 19: 25 बजे रवाना होकर वाया केसरी सिंहपुर, दलपत सिंहपुर, गजसिंहपुर, रायसिंह नगर, बुगिया, सरदारगढ़ होकर 22:35 बजे सूरतगढ़ पहुंचेगी।
12.  ट्रेन 54770 सूरतगढ़ श्रीगंगानगर पैसेंजर सूरतगढ़ से 20:15 बजे रवाना होकर वाया सरदारगढ़, बुगिया, रायसिंहनगर, दलपत सिंहपुर, केसरी सिंह पुर होकर 23:15 बजे श्री गंगानगर पहुंचेगी।
13.  ट्रेन संख्या 74833 सीकर- लोहारू डेमू सीकर से 21-25 बजे रवाना होकर नवलगढ़, झुंझुनू, चिड़ावा होकर 23:55 बजे लोहारू पहुंचेगी।
14.  ट्रेन संख्या 74834 लोहारू- सीकर डेमू  लोहारू से 4:20 बजे रवाना होकर वाया चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़ होकर 6:50 बजे सीकर पहुंचेगी।


15.  ट्रेन संख्या 54751 हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर पैसेंजर हनुमानगढ़ से 4:15 बजे रवाना होकर 5:35 बजे श्री गंगानगर पहुंचेगी
16.  ट्रेनसंख्या 54752 श्रीगंगानगर- हनुमानगढ़ पैसेंजर श्रीगंगानगर से 14:50 बजे रवाना होकर 16:35 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।
17.  ट्रेन संख्या 14709 हनुमानगढ़- जयपुर एक्सप्रेस हनुमानगढ़ से 1:25 बजे रवाना होकर वाया टिब्बी, ऐलनाबाद, गोगामेड़ी, नोहर, सादुलपुर, लोहारू चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर पलसाना, रींगस, डहर का बालाजी होकर 11:50 बजे जयपुर पहुंचेगी।
18.  ट्रेन संख्या 54710 जयपुर हनुमानगढ़ एक्सप्रेस, यह गाड़ी जयपुर से 13:05 बजे रवाना होकर  वाया डहर का बालाजी, रींगस, पलसाना, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनू, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर, गोगामेडी, नोहर, ऐलनाबाद, टिब्बी होकर 23:25 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।