हरियाणा प्रदेश में बरसात और ओलावृष्टि का कहर, 10 मई तक चेतावनी, भिवानी में दीवार गिरने से महिला की मौत,पौता घायल
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम परिवर्तनशील है। हरियाणा में मौसम के अंदर बुधवार यानि 6 मई को भी बदलाव रहेगा। हरियाणा में मंगलवार को अचानक से मौसम के अंदर बदलाव हुआ।
प्रदेश के पानीपत, यमुनानगर और बहादुरगढ़ में वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि हुई। वहीं भिवानी के डाडम गांव में मकान की मुंडेर गिर गई। इससेे से 73 साल की महिला चिडय़िा की मौत हो गई, जबकि उनका पौत्र घायल हो गया।
मौसम विज्ञानियों ने 6 मई को हरियाणा प्रदेश में बरसात होने और उसके बाद 10 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। 10 मई की रात्रि से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से प्रदेश में बरसात हो सकती है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 10 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
