हरियाणा, पंजाब समेत 13 राज्यों में बरसात-तूफान का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी चेतावनी
मौसम में मंगलवार को बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 28 अप्रैल से 13 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की भी चेतावनी है।
।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अप्रैल को देश के 13 प्रदेशों में बारिश-तूफान कहर बरपा सकता है। जिन प्रदेशों में बरसात की प्रबल संभावना है उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम शामिल हैं।
हालांकि, बारिश शुरू होने से पहले तापमान में और बढ़ोतरी संभव है। 28 अप्रैल से देश के कई हिस्सों में बारिश और आँधी-तूफान की गतिविधियाँ तेज होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश हो सकती है। यह मौसम गतिविधियाँ तापमान में गिरावट लाकर लोगों को गर्मी से राहत देंगी।
29 अप्रैल से दक्षिण में बरसात
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 29 अप्रैल तक बरसात और गरज-चमक की गतिविधियां दक्षिण भारत तक फैलने की उम्मीद है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में बारिश हो सकती है, जिससे इन क्षेत्रों को भी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, 30 अप्रैल से पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियाँ कम हो सकती हैं। इसके बावजूद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 2 मई तक प्री-मानसून बारिश जारी रहने की संभावना है।
