home page

आज 6 प्रदेशों में आंधी-तूफान के साथ बरसात की चेतावनी, 40 की गति से चलेंगी हवा

 | 
Rain and thunderstorm warnings in six states today, winds will blow at a speed of 40 km/h (15 mph)
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज बुधवार यानि 11 फरवरी को बदलाव देखने को मिलेगा।  भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत में मौसम परिवर्तन की संभावना व्यक्त की है। पंजाब-हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभों के कारण 16 फरवरी को आंधी-तूफान और बिजली के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13 और 16-17 फरवरी को लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेंगे। इनके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं 16 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभों के कारण पहाड़ी एरिया में अभी ठंड जारी रहेगी। आने वाले दिनों में पूर्वी भारत के राज्य बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन उत्तर भारत में ठंड अभी जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से 13 फरवरी तक मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा बना रह सकता है।

WhatsApp Group Join Now