home page

चंडीगढ़ में बरसात, हरियाणा में बदला मौसम, हरियाणा में होगी मूसलाधार बारिश के साथ मानसून की वापसी, आज कई जिलों में तेज बरसात का अलर्ट

 | 
Rain in Chandigarh and a change in weather across Haryana; the monsoon is set to return to the state accompanied by torrential downpours, with an alert issued for heavy rain in several districts today

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश मेें इस साल अभी तक मानसून की अच्छी बरसात नहीं हुई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। चंडीगढ़ में मंगलवार को सुबह बरसात हुई। वहीं प्रदेश के कई जिलों में बरसात हो रही है। आज मंगलवार यानि 28 जुलाई से प्रदेश के अधिकतम जिलों में तेज वर्षा का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून फिर सक्रिय हुआ है। सोमवार शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। मौसम विज्ञानियों की मानें तो 28 जुलाई से मानसून फिर से अधिक सक्रिय होगा।

इसके चलते 7 जिलों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा प्रदेश के बाकी इलाकों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत में तेज बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

WhatsApp Group Join Now