नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के कई गांवों में हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले, नरमा कपास की फसल को फायदा
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के कई गांवों में सोमवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई। नरमा व कपास की फसल को काफी फायदा होगा। क्षेत्र के नाथूसरी कलां, दड़बा कलां, जमाल, कुतियाना, जोड़कियां, हंजीरा सहित कई गांवों में सोमवार को बारिश हुई । किसान राममुर्ति, दूनी राम, हरपाल सहारण ने कहा कि बारिश हो गई है और अब खेतों में हरियाली छा जाएगी। ग़ौरतलब है की राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के गांवों में पिछले कई दिनों से बारिश के अभाव में फसलें ख़राब हो रही थी. अब बारिश से गर्मी से राहत मिली है वहीं सावनी की फसल को भी काफी फायदा होगा. बारिश होने से ग्वार, बाजरा, मूंगफली, नरमें और कपास की फसल लहलहाने लगी है.
किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी की वजह फसलो को काफी नुकसान हो रहा था। अब जो बारिस हुई है इससे गर्मी से भी निजात मिली है। अब किसानों को फसल का उत्पादन भी ठीक होने की उम्मीद बढ़ गई है। गौरतलब है कि ये गांव नहरों के अंतिम छोर पर पडऩे के कारण इन गांवों की अधिकतर जमीन बिरानी है तथा सावनी की फसल मानसून की बारिश पर आधरित होती है।
किसानों ने बीटी नरमें व देशी कपास की बिजाई तो कर दी। लेकिन नहरी पानी के अभाव के कारण उसमें सिंचाई नहीं हो पा रही थी। किसानों का कहना है कि बारिश फसलों के लिए तो फायदेमंद है। बारिश होने से फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी, बारिश से फसलों का उत्पादन भी बेहतर होगा।
गांव जोड़कियां घरों में हुआ जलभराव, कई दिनों से उखाड़ी गई गली बनी परेशानी का सबब
गांव जोड़कियां में जोरदार बारिश हुई जिससे घरों में पानी का भराव हो गया, ग्रामीण पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी मुश्किल से बाल्टियों से घर का पानी निकाला, इन्होंने बताया की पानी घर के आंगन तक पहुंच गया. जिससे मकान गिरने का खतरा बढ़ गया. ग्रामीण बुध राम, प्रेम सुख, मांगे राम, विकास, भजन लाल ने बताया की पिछले दिनों गाँव की गली का लेवल सही नही होन्स कस कारण गली को उखाड़ दिया था अब बारिश आते ही गली का पानी घरों में घुस गया और गली से गुजरना भी मुस्किल हो गया.
