home page

हरियाणा के हिसार व कालांवाली में बरसात, दूसरे जिलों में भी बदला मौसम, अलर्ट

 | 
Rain lashes Hisar and Kalanwali in Haryana, weather changes in other districts too, alert issued
mahendra india news, new delhi

मौसम मेंं पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा प्रदेश में रविवार को एकाएक मौसम में बदलाव हुआ। प्रदेश के हिसार व सिरसा के कालांवाली क्षेत्र में बरसात हुई है। पलवल में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन दक्षिण पंजाब पर बना है जिससे पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ बादलों का निर्माण हुआ है। 

इसी को लेकर हरियाणा प्रदेश में (29-31 मार्च): यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, अंबाला, सोनीपत, पानीपत में तेज बारिश की संभावना है। इसी के साथ ही हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला सहित अन्य जिलों में भी वर्षा की संभावना है।

इसके प्रभाव से प्रदेश के सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी। इसी के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेगी। कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस मौसम प्रणाली से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। 31 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इसके बाद दो अप्रैल को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे फिर से बूंदाबांदी की संभावना है।
 

WhatsApp Group Join Now