home page

24 घंटे के अंदर 17 प्रदेशों में बरसात-तूफान का अलर्ट, 80 की स्पीड से चलेगी हवा;

 | 
Rain-storm alert in 17 states within 24 hours, wind speed will be 80
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज रविवार यानि 26 अप्रैल को भी बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच 26 अप्रैल को 17 राज्यों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 70 किलोमीटर से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।
वहीं, उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के इलाके में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 17 राज्यों बारिश-तूफान का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। जिन राज्यों में कल यानी 26 अप्रैल को बारिश की प्रबल संभावना है, इनमें हरियाणा,राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और उत्तराखंड शामिल हैं।


दिल्ली में मौसम 
दिल्ली में 26 अप्रैल को दिन में भीषण गर्मी पडऩे की संभावना है लेकिन शाम में बादल छाने की संभावना है। दोपहर के समय लू वाली हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 


हरियाणा प्रदेश में (27-28 अप्रैल-बारिश की चेतावनी): पानीपत, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, पलवल में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस बरसात से गर्मी से राहत मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now