home page

हरियाणा, राजस्थान समेत 11 प्रदेशों में बारिश-तूफान, ओले गिरने की चेतावनी, आसमानी बिजली की गिरने का भी अलर्ट

 | 
Rain, storm, hailstorm and lightning alert issued in 11 states including Haryana and Rajasthan
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज बुधवार यानि 8 अप्रैल 2026 से भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, यूपी, बिहार समेत 11 प्रदेशों में तूफानी बरसात की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान बिजली गिरने और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल सकता है।

पहाड़ी राज्यों में भी विशेष चेतावनी जारी की गई है। किसानों के फसल के नुकसान पहुंचने की भी संभावना है। कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, पूर्वी भारत के कई राज्यों में तापमान में कमी दिखेगी। मौसम कहां पर कैसा रहेगा। इसकी जानकारी नीचे दी गई है।



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई के बीच चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास 1.5 किमी ऊंचाई पर बना हुआ है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर 3.1 किमी ऊंचाई पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर सक्रिय है।

एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है। एक ट्रफ ओडिशा से लेकर दक्षिण तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए गल्फ ऑफ मन्नार तक 0.9 किमी ऊंचाई पर फैली हुई है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बरसात और बर्फबारी संभव है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर व पूर्व राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में छिटपुट बरसात, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में भी छिटपुट बरसात और गरज-चमक की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और तेलंगाना के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात और गरज-चमक हो सकती है।