home page

आज इन 17 प्रदेशों में अगले 12 घंटे में बरसात-आंधी, ओले गिरने का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवा

 | 
Rain, thunderstorms, and hailstorms are forecast for these 17 states in the next 12 hours, with winds expected at this speed
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज मंगलवार के दिन 17 प्रदेशों में अगले 12 घंटे में बरसात होगी। इसी के साथ आंधी चलने के साथ, ओले गिरने का अलर्ट जारी कर दिया। बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि इस समय गेहूं की फसल पक चुकी है। किसान कटाई कढ़ाई की तैयार कर रहे हैं। गांव गिगोरानी के किसान धन्नाराम साहु, कृष्ण गोदारा, सीता राम बांदर ने बताया कि इस समय बदले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। रात के समय नींद नहीं आ रही है। क्योंकि फसलें पक कर तैयार है। इस समय मौसम के कारण फसलें खराब होगी तो किसानों को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान होगा।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार 31 मार्च 2026 को काफी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार के दिन यूपी, हरियाणा, एनसीआर,  दिल्ली, पंजाब समेत 17 प्रदेशों में बरसात आफत मचाने वाली है। इस दौरान 50 से लेकर प्रति घंटे से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे गति से तूफानी हवा चल सकती है। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है। फसल को नुकसान पहुंच सकता है।



मौसम विभाग के अनुसारे 31 मार्च को एनसीआर दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में बरसात की चेतावनी जारी की गई है, इस दौरान 30 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में भारी बरसात की उम्मीद है, इसके साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।


मौसम विभाग के अनुसार  31 मार्च को उत्तराखंड में, काफी बड़े इलाके में तेज रफ्तार की हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है, लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
इसी के साथ ही जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान में और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

देश के 46 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी
यूपी में (31 मार्च): कानपुर, लखनऊ, ओरैया, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, महामायानगर, ललितपुर, झांसी, सीतापुर, मैनपुरी, अलीगढ़, संभल, बिजनौर, बहराइच, फर्रुखाबाद, मेरठ, ज्योतिबाफुलेनगर, पीलीभीत शामिल हैं।
बिहार प्रदेश में ( 31 मार्च से लेकर 1 अप्रैल): पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया में बारिश की चेतावनी है।
उत्तराखंड में ( 31 मार्च): देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है, इसके साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चलेगी।
पंजाब में ( 31 मार्च): पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर, जालंधर और फिरोजपुर में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
हरियाणा प्रदेश में ( 31 मार्च): अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, कैथल, पानीपत, रेवाड़ी, हिसार, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ में मध्यम बारिश की संभावना है, इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
हिमाचल में ( 31 मार्च): शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, हमीरपुर, मनाली में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही तेज हवा के झोंके भी चलेंगे।
राजस्थान (31 मार्च): जयपुर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, बूंदी में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है, साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेंगी।
एम पी प्रदेश में मंगलवार से एक 1 अप्रैल 2026 को ): भोपाल, ग्वालियर, दतिया, अशोक नगर, दमोह, पन्ना, सागर, छतरपुर, कटनी और पन्ना में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है।