home page

आज 11 राज्यों में बारिश बढ़ाएगी टेंशन, अगले 24 घंटे के अंदर स्पीड से तेज हवाएं व बरसात चेतावनी

 | 
Rain will increase tension in 11 states today, warning of high-speed winds and rain within the next 24 hours
mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग के मुताबिक 23 फरवरी से देश के बारिश की चेतावनी है, उनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश,तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 और 24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 23 और 24 फरवरी को असम और मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश की चेतावनी है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में सोमवार यानि 23 फरवरी को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं रहेगी। सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी। 


मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकतर जिलों अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे।