home page

राज कुमार इन्सां ने देहदान से छोड़ी मानवता की मिसाल, पूज्य गुरुजी की शिक्षाओं पर परिवार ने लिया संकल्प

 | 
news

mahendra india news, new delhi
 ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर गली नंबर-4 निवासी 58 वर्षीय राज कुमार पुत्र प्यारे लाल बीते दिवस सचखंड जा विराजे। मरणोपरांत परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर अमर सेवा मुहिम के तहत उनके पार्थिव शरीर का देहदान किया। उनका शरीर श्री सिद्धि विनायक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, संभल (उत्तर प्रदेश) को मेडिकल रिसर्च एवं विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए दान किया गया। देहदान से पहले उनके आवास पर साध-संगत, परिजनों और सगे-संबंधियों ने अरदास का शब्द बोला।

इसके बाद पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखकर शाह मस्ताना-शाह सतनाम जी धाम डेरा सच्चा सौदा सिरसा तक अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों और साध-संगत ने जब तक सूरज चांद रहेगा, शरीरदानी राज कुमार इन्सां तेरा नाम रहेगा और शरीरदानी राज कुमार इन्सां अमर रहे के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डेरा सच्चा सौदा के मुख्य गेट पर साध-संगत ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाया और नम आंखों से एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। इस अवसर पर रिंकू ग्रोवर सहित ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत, सगे-संबंधी और रिश्तेदार मौजूद रहे।