home page

राजस्थान पंचायत चुनाव: किन्नर समुदाय की मनीषा बाई बनीं सरपंच, 301 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

 | 
Rajasthan Panchayat Elections: Manisha Bai from the transgender community becomes Sarpanch, secures a historic victory by 301 votes

mahendra india news, new delhi
राजस्थान पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए सरंपचों और वार्ड पंचों के चुनाव हो गए हैं] एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक भागीदारी की नई तस्वीर पेश की है. इन चुनावों में पाली से सटे ब्यावर जिले के रायपुर मारवाड़ कुशालपुरा ग्राम पंचायत में किन्नर समुदाय की मनीषा बाई ने सरपंच पद पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, यहां मनीषा बाई ने 301 मतों से जीत दर्ज कराकर सामाजिक पहचान और समानता का संदेश दिया है.

किन्नर समुदाय की प्रतिनिधि के सरपंच बनने की पूरे इलाके में जबर्दस्त चर्चा हो रही है. मनीषा बाई की जीत कुशालपुरा ग्राम पंचायत में जश्न का माहौल है. मनीषा बाई की जीत ने साबित किया कि लोकतंत्र में नेतृत्व का अधिकार किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं है बल्कि सभी को समान अधिकार है. अब सरपंच के रूप में गांव के विकास और ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी पहली चुनौती होगी. मनीषा बाई ने 301 मतों की जीत के साथ कुशालपुरा में अपनी नई पहचान बनाई है.