Rajasthan रीट मेन्स रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें लेवल 1, 2 मेरिट लिस्ट
RSSB (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड) ने रीट मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक website पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना लेवल 1 और लेवल 2 रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट और चयनित अभ्यर्थियों की PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है।
यह भर्ती अभियान राजस्थान के सरकारी स्कूलों में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7,759 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें प्राथमिक स्कूलों के लिए लेवल 1 और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विभिन्न विषयों के लिए लेवल 2 शिक्षक पद शामिल हैं।
NTSP क्षेत्रों के लिए लेवल 1 संस्कृत और लेवल 2 संस्कृत/विज्ञान एवं गणित परीक्षा का रिजल्ट PDF जारी कर दिया गया है। जारी परिणाम के अनुसार, लेवल 1 संस्कृत (NTSP) में 6948 उम्मीदवार, लेवल 2 संस्कृत (NTSP) में 11761 उम्मीदवार और लेवल 2 विज्ञान एवं गणित (NTSP) में 59989 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। वहीं TSP क्षेत्र में लेवल 2 संस्कृत में 1148 और विज्ञान एवं गणित में 6920 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
