राजस्थान रॉयल्स व सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज, सबकी नजरें सूर्यवंशी-अभिषेक पर
आईपीएल 2026 में आज सोमवार के दिन राजस्थान रॉयल्स व सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होने जा रहा है।
इस आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स की टभ्ीम शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करने पर टिकी होंगी। रॉयल्स ने 4 मुकाबले में 4 जीत टीम के दबदबे को दिखाती है। क्योंकि टीम की कामयाबी में यशस्वी जायसवाल और स्टार वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार प्रारंभिक जोड़ी की भूमिका रही है, जिन्होंने पावरप्ले में लगातार विरोधी टीम के आक्रमण को ध्वस्त किया है।
मध्यक्रम भी मजबूत
राजस्थान की टीम में जायसवाल और सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी ने उन्हें मौजूदा सत्र की सबसे खतरनाक जोडय़िों में से एक बना दिया है। इसी के साथ ही तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल ने स्थिरता दी है और यह सुनिश्चित किया है कि टीम लय नहीं खोए। कप्तान रियान पराग की अगुआई वाले मध्य क्रम की अब तक अधिक परीक्षा नहीं हुई है।
हालांकि मध्य क्रम के बल्लेबाज अब तक मिले सीमित मौकों का पूरा फायदा नहीं उठा पाए हैं और शायद यह टीम के अच्छे अभियान में एकमात्र चिंता की बात है।
गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने तेजी और सटीकता के साथ गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की है जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने कोण और उछाल का इस्तेमाल करके विरोधी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे ने उनका अच्छा साथ दिया है।
हैदराबाद लगातार अच्छा प्रदर्शन में विफल
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही है। अपने 4 में से 3 मैच हार के बाद पूर्व चैंपियन टीम छठे स्थान पर हैं। टीम अपनी पुरानी रणनीति पर चल रही है। वह तेज शुरुआत के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की तूफानी जोड़ी पर निर्भर हैं लेकिन दोनों ही लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन भी अपनी शुरुआती पारी के बाद खराब फॉर्म में हैं।
टीम में अगर बात करें तो रन बनाने की जिम्मेदारी अधिकतर समय हेनरिक क्लासेन ने निभाई है, जिन्होंने 4 पारियों में 184 रन बनाए हैं और सनराइजर्स को कछ मौकों पर वापसी दिलाने में कामयाब रहे हैं। गेंदबाजी हालांकि टीम का कमजोर पक्ष है और नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी ने टीम की परेशानियों को बढ़ा दिया है। सनराइजर्स को अगर रायल्स की लय बिगाडऩी है तो शुरुआती विकेट और चटकाने होंगे तथा गेंदबाजी में एकजुट प्रदर्शन करना होगा।
इस प्रकार हैं टीम
सनराइजर्स हैदराबाद टीम में कप्तान व विकट कीपर ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रेविस हेड, प्रफुल हिंगे, कमिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पेन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा और जीशान अंसारी।
राजस्थान रॉयल्स की टीम में कप्तान रियान पराग, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, सैम करन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।
