home page

आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स का मुंबई इंडियंस से मुकाबला, इन खिलाडिय़ों पर रहेगी नजरें

 | 
news
mahendra india news, new delhi

आईपीएल 2026 में आज मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स का मुंबई इंडियंस से मुकाबला होगा। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को हालांकि राजस्थान के शीर्ष क्रम के विरुद्ध अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मुंबई को विजय की तलाश है। पिछले मुकाबले में हार के बाद प्रतिबद्ध मुंबई इंडियंस वापसी की उम्मीद होगी है।कप्तान हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फिट होकर राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध आज के मुकाबले में खेलेंगे। आपको बता दें कि हार्दिक अस्वस्थ होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे जिसमें उनकी टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

हार्दिक की अनुपस्थिति में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अगुआई की थी लेकिन टीम को हार्दिक के आलराउंड खेल की कमी महसूस हुई। पहले मुकाबले में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में महंगे साबित हुए, वहीं जसप्रीत बुमराह किफायती तो रहे हैं लेकिन इस सत्र में अभी तक विकेट नहीं ले पाए हैं। 


इसी के साथ ही स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर ने अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह टीम में अपने चयन को सही साबित किया और उम्मीद है कि वह अपना स्थान बरकरार रखेंगे। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को हालांकि राजस्थान के शीर्ष क्रम के विरुद्ध अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान की बल्लेबाजी काफी मजबूत
आईपीएल में राजस्थान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने अभी तक आक्रामक रवैया अपनाया है आरंभिक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी है, जिसके बाद ध्रुव जुरेल ने लय कायम रखी है।

बता दें कि राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने अभी तक बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दिया है, उन्होंने अब तक अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है, विशेषकर डेथ ओवरों में लिए गए उनके रणनीतिक फैसलों से जिसके कारण रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस पर रोमांचक जीत दर्ज की थी।

इसी के साथ ही गेंदबाजों में तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। बिश्नोई दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं। वहीं देशपांडे ने टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए डेथ ओवरों के अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया था। मुंबई की टीम अंक तालिका में अभी छठे स्थान पर है जबकि राजस्थान दूसरे स्थान पर है।

आईपीएल में दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
राजस्थान रॉयल्स की टीम में कप्तान रियान पराग, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरॉन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।

मुंबई इंडियंस की टीम में कप्तान हार्दिक पंड्या, क्विंटन डिकॉक, दानिश मालेवार, राबिन मिंज, रयान रिकल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कोर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा।