जीपीटी टेस्ट में राजेंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का लहराया परचम
mahendra india news, new delhi
राजेंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर ग्रेजुएट एप्टीट्यूट फार्मेसी टेस्ट (जीपीएटी) में सफलता का परचम लहराया। इस कड़ी में संस्थान के 2 विद्यार्थियों ने सराहनीय रैंक के साथ यह परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्र मनप्रीत मान ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 326वां प्राप्त किया ओर छात्रा हर्षिता ने 1217वां हासिल कर संस्थान एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन नरेश कुमार गुप्ता, सचिव पुलकित गुप्ता एवं प्राचार्य संजीव कालड़ा ने संयुक्त रूप से दोनों होनहार विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ये सफलता विद्यार्थियों की लगन और अध्यापकों के मार्गदर्शन को दर्शाता है। चेयरमैन नरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में की गई कड़ी मेहनत भविष्य के मार्ग को आसान बनाती है। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए संस्थान के सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की
