राजेंद्रा इंस्टिट्यूट SIRSA में दो दिवसीय वार्षिक समारोह ‘अमलगम-2026’ में मचा धमाल
mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजेंद्रा इंस्टिट्यूट में दो दिवसीय वार्षिक समारोह ‘अमलगम-2026’ बड़े ही उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन पोस्टर, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता (नर्सिंग) में अनीशा और गायत्री ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि चरणदीप और रवि ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता (फार्मेसी) में तमन्ना और वंदना ने प्रथम स्थान तथा दीपेश और हर्षिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
क्विज प्रतियोगिता में पिल्स एंड पल्स टीम (चरणदीप, नवजोत, अनीशा, वंश और नीलम) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वेलनेस वॉरियर्स टीम (रवि, विजयलक्ष्मी, गगनदीप , देवांशु और वंदना) द्वितीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता (नर्सिंग) में अंजना और दीक्षा ने प्रथम तथा अरमान और कुमकुम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता (फार्मेसी) में हरीश और संगम ने प्रथम स्थान तथा परम और निशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
दूसरे दिन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रक्षित अग्रवाल, सोसायटी सदस्य पवन बागला एवं देवेंद्र बंसल शामिल हुए जिनका संस्थान के चेयरमैन एन.के. गुप्ता, सचिव पुलकित गुप्ता, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संजीव कालरा तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या कुलविंदर कौर ने भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संजीव कालरा ने समारोह के महत्व व फार्मेसी और नर्सिंग के करियर पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. रक्षित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं संस्थान के चेयरमैन एन.के. गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी लोक नृत्य, महिला सशक्तिकरण पर आधारित कोरियोग्राफी, कॉलेज लाइफ थीम प्रस्तुति, रेट्रो पैरोडी, फंकी डांस, गिद्धा, लुड्डी तथा देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। फार्मेसी और नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। रेंप वॉक में पंजाबी, हरियाणवी और वेस्टर्न संस्कृति की झलक देखने को मिली। जलियांवाला बाग पर आधारित कोरियोग्राफी ने कार्यक्रम में एक अलग ही भावनात्मक माहौल बना दिया। अंत में कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या कुलविंद्र कौर ने सभी अतिथियों, प्रबंधन, स्टाफ एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
4 Attachments • Scanned by Gmail
